विरोध के बीच तोड़ा शनिदेव मंदिर

जयपुर। नगर निगम ने का सार्वजनिक स्थानों से मंदिरों और धार्मिक स्थानों को हटाने की कार्रवाई जारी है।  शुक्रवार को निगम की सर्तकता टीम ने का...

जयपुर। नगर निगम ने का सार्वजनिक स्थानों से मंदिरों और धार्मिक स्थानों को हटाने की कार्रवाई जारी है।  शुक्रवार को निगम की सर्तकता टीम ने कार्रवाई करते हुए  नीरजा मोदी शिप्रा पथ से गूर्जर की थड़ी रोड की तरफ जाते मार्ग बने एक शनि मंदिर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की हालांकि इस दौरान निगम प्रशासन को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा।

निगम ने यह कार्रवाई दिन में की जिस दौरान यहां पर कोई नहीं होता है। निगम ने यहां पर अनाधिकृत तरीके से बनाई एक प्याऊ भी तोड़ी जिस पर लिखा हुआ था कि यह प्याऊ नगर निगम जयपुर के द्वारा बनाई गई।

सतर्कता आयुक्त अनिल गोठवाल ने बताया कि यह मंदिर कुछ समय पहले ही बनाया गया था और सार्वजनिक स्थान का कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। मंदिर पुजारी ने सबसे पहले शनि भगवान की प्रतिमा लगााई जिसके बाद मंदिर में हनुमान प्रतिमा,भैरू प्रतिमा लगाकर स्थान को कवर करने की कोशिश की गई।

यहां चारों और चबुतरी का निर्माण कर कवर कर लिया है। अब यहां पर आगे की जमीन पर कब्जा करते हुए एक प्याऊ भी बना ली गई थी। आज निगम दस्ते ने दोपहरी में मंदिर को तोडऩे का निर्णय लेते हुए कार्रवाई की हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही लोग वहां पहुंच गए लेकिन निगम फोर्स के आगे उनकी नहीं चली और मंदिर ध्वस्त कर दिया।

लोगों ने बताया कि शनि मंदिर को लेकर उनकी काफी आस्था थी और यह मंदिर किसी तरह से रोड पर नहीं आ रहा था इसके बाद निगम प्रशासन ने भेदभावपूर्ण नजरिया से यह कार्रवाई की। लोगों का कहना था कि यहां पर नाले में बड़े-बड़े भूमाफियों के कब्जे हो रहे है लेकिन निगम प्रशासन को शनि मंदिर दिखा। मंदिर तोड़ने के बाद से ही स्थानीय  लोगों में काफी आक्रोश है। यहां पर शनिवार को काफी भीड़ रहती थी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 2414475500173226625
item