विश्व हिन्दु परिषद् की ओर से हुआ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

जसोल। विश्व हिन्दु परिषद् जसोल इकाई द्वारा नगर मे आयोजित किये जाने वाले साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ का आयोजन शनिवार को श्रीयादे मन्दिर स्थि...

जसोल। विश्व हिन्दु परिषद् जसोल इकाई द्वारा नगर मे आयोजित किये जाने वाले साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ का आयोजन शनिवार को श्रीयादे मन्दिर स्थित गणपतजी माली के आवास पर हुआ।

विश्व हिन्दु परिषद् संत्सग प्रमुख राजेन्द्र सैन ने बताया कि शनिवार को नगर में भव्य सुन्दरकांड पाठ का आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं तथ विश्व हिन्दु परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ ,भजन, भव्य आरती की प्रस्तुति दी जाती है।

सैन ने बताया कि सुन्दरकाण्ड के पाठ से गृहदोष के साथ वातावरण को शुद्धता के लिए घर -परिवार में बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित करवा रहे है। विहिप के द्वारा किसी भी प्रकार की भेदभाव रहित शक्ति को लेकर पाठ का हर-जगह आयोजन किया जाता है।

शनिवार को पाठ में विरेन्द्र माली, घेवरचन्द पालीवाल, राणाराम पालीवाल, ललित खण्डेलवाल, ओम प्रजापत, गणपत माली, विक्रमसिंह राठौड़, मनोज मेवाड़ा, ओम सुराणा, देवाराम माली, अशोक प्रजापत नरेश छाजेड़, निर्मल प्रजापत, द्वारकादास वैष्णव, भैराराम माली, मूलाराम माली, नरसिंगमल घाची, चेलाराम माली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 1959631419434747940
item