अब दिग्गज पत्रकार श्रीपाल शक्तावत संभालेंगे ई टीवी राजस्थान की बागडौर
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/shripal-shaktawat-joins-etv-rajasthan-as-state-head.html
जयपुर। पिछले दिनों राजस्थान के मीडिया जगत में चले बड़े फेरबदल के साथ ही शुरू हुए चर्चाओं के दौर पर आज विराम लग गया है। हाल ही में ईटीवी राजस्थान के नेटवर्क हैड जगदीश चंद्र कातिल ने ईटीवी छोड़ जी मीडिया ज्वॉइन की थी, जिसके बाद राजस्थान के मीडिया जगत में भारी उठापटक हुई थी और कई तरह की चर्चाएं और अटकलें शुरू हुई थी। इन तमाम चर्चाओं व अटकलों पर आज उस वक्त विराम लग गया है, जब ईटीवी राजस्थान की बागडौर वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत को सौंपे जाने की खबर आई।
दरअसल, ईटीवी राजस्थान के नेटवर्क हैड जगदीश चंद्र कातिल ने ईटीवी छोड़ जी मीडिया ज्वॉइन की थी, जिनके साथ उनके टीम के कई पत्रकार साथियों ने भी ईटीवी को अलविदा कहा था। कातिल के साथ कई पत्रकारों के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का दौर भी चल पड़ा था, इन तमाम अटकलों पर आज विराम लग गया है। ईटीवी राजस्थान की बागडौर अब वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत को सौंपी गई है, जिन्होंनेआज सुबह ही कार्यभार संभाल लिया है।
श्रीपाल शक्तावत राजस्थान के मीडिया जगत में एक दिग्गज पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं। साल 1990 में माया मैगजीन के साथ अपने पत्रकारिता के कॅरियर की शुरूआत करने वाले शक्तावत ने प्रदेश के साथ ही देशभर के कई नामचीन मीडिया संस्थानों में अपने सेवाएं दी है। इस दौरान शक्तावत ने कई मुद्दों को लेकर अपनी कलम और खबरों के दम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है।
1990 से लेकर 1999 तक माया मैगजीन में सेवाएं देने के बाद शक्तावत ने 1999 से 2003 तक पत्रिका टी, 2003 से 2008 तक सहारा समय में ब्यूरो चीफ, 2008 से 2010 तक वॉइस आॅफ इंडिया में ब्यूरो चीफ, अप्रेल 2010 से अक्टूबर 2010 तक सीएनईबी में ब्यूरो चीफ, अक्टूबर 2010 से जनवरी 2014 तक पी7 न्यूज में ब्यूरो चीफ, 2014 से 2016 तक इंडिया न्यूज में ब्यूरो चीफ और उसके बाद आज तक में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दी है। शक्तावत ने अब ईटीवी राजस्थान में स्टेट हैड के रूप में अपना कार्यभार संभाला है।
मीडिया जगत में कई मुद्दों को लेकर सराहनीय कार्य करने पर शक्तावत ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' में भी पहले ही एपिसोड़ में जगह पाई है। इस शो में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर शक्तावत द्वारा राजस्थान के कई जिलों में 100 से ज्यादा डॉक्टर की पोल खुलने के स्टिंग आॅपेरेशन 'कोख में कत्ल' के बारे में चर्चा की गई थी। इन तमाम क्षेत्रों के अलावा श्रीपाल शक्तावत समाजसेवा विशेषकर लड़कियों से जुड़े मामलों में काफी संवेदनशील रहते हैं।
शक्तावत के ईटीवी राजस्थान में स्टेट हैड के रूप में ज्वॉइन करने की खबर आने के साथ ही शक्तावत को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसके साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी श्रीपाल शक्तावत को बधाईयां देने का सिलसिला जारी हो गया है, जिसके चलते फेसबुक पर ऐसा प्रतीत होने लगा है, जिसे श्रीपाल शक्तावत का ट्रैंड चलता हुआ नजर आ रहा हो। बहरहाल, ऐसे में मीडिया जगत की दिग्गज हस्ती श्रीपाल शक्तावत को राजस्थान न्यूज 1 नेटवर्क की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।