मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/blog-post_9.html
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल अजमेर आएंगी। मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगी। जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे प्रातः 8.50 बजे रीजनल काॅलेज हैलीपेड पर आएगी। उनका दोपहर एक बजे लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान कानून, शांति एवं अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए है।
जिला परिषद के एसीईओ संजय कुमार माथुर, राजस्व मंडल के उप निबन्धक सुरेश सिंधी, उप पंजीयक प्रथम भंवर लाल जनागल, एडीएम सिटी अरविन्द कुमार सैंगवा, एडीए सचिव उज्जवल राठौड़, नगर निगम उपायुक्त ज्योति ककवानी, एसडीएम जयप्रकाश नारायण, तहसीलदार विमलेन्द्र राणावत एवं जिला रसद अधिकारी दीप्ति शर्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।