शौचालयों की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराएं : जाट

अजमेर । स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों को प्रोत्साहन राशि प्रत्येक पात्र परिवार को उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। बेस लाईन सर...

अजमेर । स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों को प्रोत्साहन राशि प्रत्येक पात्र परिवार को उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। बेस लाईन सर्वे से बाहर के परिवारों द्वारा भी शौचालय बनाए जाने पर उनको भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी चाहिए। इसके संबंध में जिला परिषद द्वारा प्रस्ताव बनवाकर राज्य तथा केन्द्र सरकार से अनुमोदन करवाया जाये।

उन्होंने कहा कि जिले को स्वच्छ रखने में ग्रामीण क्षेत्र का विशेष योगदान है। अभियान के दौरान निर्मित शौचालयों की प्रोत्साहन राशि प्रत्येक पात्र परिवार के खाते में जमा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन समय पर किया जाना चाहिए। इनका सत्यापन, ग्राम सेवक, पटवारी एवं सरपंच के द्वारा किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित आवासों की अन्तिम किश्त का भुगतान निर्माण कार्यों के पूर्ण होते ही करना चाहिए। जिले में स्वीकृत समस्त 6045 आवासों को आॅनलाईन फीडिंग एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए। जिले में समस्त पात्र परिवारों को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम  ज्योति योजना के माध्यम से विद्युतीकरण किया जाए।

किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए आये बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित  किया जाना संबंधित विभाग का दायित्व है। एयरपोर्ट के मुआवजा कार्य में तेजी लाई जाए। जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों मेे शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवायी जाए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 9175910836791182255
item