मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर आयी अजमेर, पुलिस मोबाइल एप्प का किया अवलोकन
अजमेर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को अल्प प्रवास पर अजमेर आयी। रीजनल काॅलेज में बनाए गए अस्थायी हैलीपैड पर अधिकारियों तथा जनप्रतिन...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/blog-post_10.html
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को अल्प प्रवास पर अजमेर आयी। रीजनल काॅलेज में बनाए गए अस्थायी हैलीपैड पर अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। राजे ने अजमेर में चल रहे दो दिवसीय आरएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलिपेड पर अजमेर पुलिस मोबाइल एप को देखा और उसकी सराहना की।
पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. नितीनदीप ब्लग्गन ने एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यह एप पुलिस, यातायात तथा आमजन के बीच में सेतु का काम करेगा। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों की अवहेलना की फोटो अपलोड करके पुलिस का सहयोग कर सकता है। इस एप में स्थानीय पुलिस स्टेशन की जानकारी, दूरी, पता तथा अधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें यातायात नियमों, अपातकालीन नम्बर, यातायात नियमों की अवहेलना पर जुर्माने तथा रक्तदान के बारे में सूचना उपलब्ध करवायी गई है।