खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास संभव : देवनानी
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता ...
राज्य सरकार स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्कूलों के लिए खेल मैदान को महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए आवश्यक है। खेल हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना और जीतना सिखाते है। पूरे विश्व में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। खेल कोई भी हो हमें पूरे मनोयोग से उसकी तैयारी कर मैदान में उतरना चाहिए।
प्रो.देवनानी ने कहा कि राजस्थान में भी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रा की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूली स्तर पर ही सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
उन्होंने हाथीखेड़ा एवं मदारपुरा की क्रिकेट टीमों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।