दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बने 'आप' राजस्थान के प्रदेश प्रभारी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/delhi-deputy-cm-manish-sisodia-becomes-state-in-charge-of-AAP-rajasthan.html
जयपुर। प्रदेश में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को एकजुट करने और संघर्ष छेड़ने के लिए लेकर 'आप' के केंद्रीय नेतृत्व ने अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है।राजस्थान में पार्टी के सह प्रभारी नितिन त्यागी अपने पद पर बने रहेंगे और मनीष सिसोदिया के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में संगठन निर्माण का काम देखेंगे।
प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रदेश के सहप्रभारी नितिन त्यागी के साथ बैठककर प्रदेश में पार्टी के संगठनिक ढांचे और राजनीतिक संघर्ष की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान की जनता भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार और कुशासन से निजात पाने को बेकरार है। राजस्थान आम आदमी पार्टी की राजनीतिक रणनीति सबसे महत्वपूर्ण प्रदेशों में एक है।
प्रदेश के सहप्रभारी नितिन त्यागी ने कहा कि जयपुर में 23 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान की जनता वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा सरकार को उखाड फेंकने को बेकरार है। प्रदेश की जनता को ऐसे में एक इमानदार राजनीतिक विकल्प की तलाश है। भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश के लोगों का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ही अकेला ऐसा राजनीतिक विकल्प है, जो प्रदेश में एक इमानदार सरकार दे सकता है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही प्रदेश में एक नए राजस्थान की तस्वीर पेश करेगी और प्रदेश के लोगों को एकजुट करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ राजस्थान में बदलाव का एक नया दौर शुरू हो रहा है।