9 जनवरी से शुरू होने वाले यूरोलॉजी शिविर तैयारियां शुरू
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/9_2.html
अजमेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की ओर से आगामी 9 जनवरी से 16 जनवरी 2017 तक 8 दिवसीय यूरोलोजी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी हिरदारामजी एवं श्रद्धेय सिद्ध भाउ जी की प्रेरणा एवं जीव सेवा समिति अजमेर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस यूरोलोजी शिविर में अमेरिका के प्रसिद्ध यूरोलोजिस्ट डाॅ. गोपाल बदलानी, स्थानीय यूरोलोजोस्टि डाॅ. रोहित अजमेरा एवं डाॅ. सुनिल गोखरू रोगियों के आॅपरेशन करेंगे। शिविर के आयोजन में दीपमाला पगरानी चिकित्सालय एवं दयाल वीना डायग्नोस्टिक सेन्टर के द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।
शिविर की तैयारियों को लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. के.सी.अग्रवाल की अध्यक्षता में आज चिकित्सालय के विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ. पी.सी.वर्मा ने बताया कि रोगियों का चयन चिकित्सालय के यूरोलोजी विभाग में आरम्भ कर दिया गया है।
शिविर के लिये विशेष तौर पर एक दिन का आउटडोर 9 जनवरी को रखा जाएगा। जिसमें प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सालय के यूरोलोजी विभाग में डाॅ. रोहित अजमेरा एवं डाॅ. सुनिल गोखरू प्रारंभिक जांच कर आॅपरेशन योग्य को भर्ती करेंगे। इन सभी भर्ती रोगियों के खून व पेशाब की जांच के अलावा एक्सरे, सोनोग्राफी, ईसीजी व अन्य सभी जांचे निःशुल्क की जाएगी। रोगियों के आॅपरेशन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होंगे।
जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छानी ने बताय कि विगत 18 वर्ष से लगातार यूरोलोजी शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा चिकित्सालय में आयोजित होने वाला यह 25वां शिविर है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद रोगियों को लाभान्व्ति किया जाना है। शिविर का प्रचार-प्रसार समिति के कायकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। शिविर के दौरान भर्ती रोगियों के आवास, भोजन, दवा, जांच एवं आॅपरेशन्स की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
उन्होंने सभी बीपीएल कार्डधारियों, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना कार्डधारक, वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग तथा पेंशनर्स आदि से आग्रह किया है कि वे अपने साथ उचित दस्तावेज तथा डायरी साथ लाए जिससे कि उन्हें सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सके। शिविर में पहले आए पहले पाए के आधार पर 100-100 रोगियों के आॅपरेशन किए जाएंगे।
बैठक में चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ. पी.सी.वर्मा, लेखाधिकारी, पैथोलोजी, बाॅयोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलोजी, रेडियोलोजी, सर्जरी, कार्डियोलोजी, मेडिसन, एनेसिथीया, यूरोलोजी आदि विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रतिनिधि, चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी-लाईफ स्टोर, केन्द्रीय भंडार, ब्लड बैंक, वर्कशाॅप, एमएनडीवाई, एमएनजेवाई एवं संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, मु,चि. एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि, नर्सिंग अधीक्षक, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत एवं अन्य उपस्थित रहे।