शहर में दो अर्द्ध भूमिगत कचरापात्र का उद्धघाटन

अजमेर । पृथ्वीराज मार्ग स्थित खाइलेंड मार्केट में बने कचराडिपो अब साफ सुथरा और स्वच्छ बन कर नया रूप धारण किया है । ये सब संभव हुआ है अभय ...

अजमेर । पृथ्वीराज मार्ग स्थित खाइलेंड मार्केट में बने कचराडिपो अब साफ सुथरा और स्वच्छ बन कर नया रूप धारण किया है । ये सब संभव हुआ है अभय उम्मेद धर्मशाला एवं एस. एम्.लोढ़ा फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित दो अर्द्ध भूमिगत कचरा डिपो लगाने से स्वच्छ भारत अभियान एवं अजमेर को स्मार्ट सिटी का मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर द्वारा चलाये गए अभियान के तहत दुर्गन्ध एवं कचरे से अटे पड़े इस जगह को साफ सुथरा बनाया गया है ।इसके निर्माण में जाग्रति फाउंडेशन का तकनीकी सहयोग रहा ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.डी.एम सिटी अरविन्द सेंगवा ने कहा कि इन कचरा पात्रों के लगने से यहाँ का माहौल साफ सुथरा एवं स्वच्छता पूर्ण रहेगा। इधर उधर गंदगी फैली हुई नहीं दिखेगी , न जानवर कूड़े करकट में मुँह मारेंगे । नगर निगम महापौर धंमेंद्र गहलोत ने इस अवसर पर स्थानीय व्यपारियो एवं क्षेत्रवासीओ से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया।हर क्षेत्र में ऐसे कचरा पात्र लगने से आमजन में स्वच्छता के प्रति रुझान बढ़ेगा। तभी अजमेर कचरा मुक्त होगा। जाग्रति फाउंडेशन के अनिल त्रिपाठी ने प्रबंध न्यासी पुष्पा लोढ़ा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय व्यापारिक संघ के पदाधिकारी, व्यापरियावम क्षेत्रवासी मौजूद थे । कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता, लोढ़ा धर्मशाला के प्रशासक गजेंद्र पंचोली, प्रबधक बन्ना सिंह,सलाहकार सत्यदेव शर्मा, अनिल धारीवाल, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष उमा जैन,रीना अग्रवाल, लायंस क्लब उमंग के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष पदमचंद जैन सहित अन्य उपस्तिथ थे । कार्यक्रम का सञ्चालन पार्षद भागीरथ जोशी ने किया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 783833951457243347

Watch in Video

Comments

item