लीजिए, अब आपके लिए भी उपलब्ध है ये 'सोने का टॉयलेट'

Golden Toilet, Gold, New York City, New York Museum, Toilet of Gold
न्यूयॉर्क। हमारे देश में सोना किसको पसंद नहीं है, सोने को हासिल करने के लिए बरसों से देश के हर इंसान लालायित नजर आता है। अपने शरीर पर सोने से बने गहने पहनना भी लगभग हरेक को भाता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई 'सोने के सिंहासन' पर बैठकर नित्यकर्म करता है, शायद नहीं।

हां, इतना जरूर है कि पुराने समय में राजा-महाराजाओं के काल में कई राजा सोने के सिंहासनों पर बैठा करते थे। लेकिन उसका भी एक तय समय हुआ करता था। इन सबके विपरीत अगर कोई आपसे ये कहे कि कोई शख्स सोने से बने टॉयलेट का इस्तेमाल करता है, तो शायद आपका इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है।


जी हाँ, इन दिनों एक होटल में लोगों को सोने के टॉयलेट में बैठने का मौका मिल रहा है। न्यूयॉर्क के सिटी म्युजियम में इन दिनों लोग सोने के टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका के 'सोलोमोन आर. म्यूजियम' में प्रदर्शनी के रूप में सोने के टॉयलेट को रखा गया है।


सोने के इस टॉयलेट को म्यूजियम में फोर्थ फ्लोर के रेस्टरूम में लगाया गया है। 18 कैरेट सोने के टॉयलेट का इस्तेमाल म्यूजियम में आने वाला कोई भी आदमी कर सकता है। इस तरह की यह पहली प्रदर्शनी है।


इटली के कलाकार 'मॉरिज़िओ कैटेलन' ने 2011 में इस पर काम करना शुरू किया था। इस कलाकार का कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी कला जगत के लिए बिलकुल नई है। उनका कहना है कि यह प्रदर्शनी लोगों के सपने को पूरा कर रही है।



Keywords : Golden Toilet, Gold, New York City, New York Museum, Toilet of Gold

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 336989190586785121
item