राज्यपाल सिंह का अजमेर पहुंचने पर स्वागत

अजमेर। राज्यपाल कल्याण सिंह अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज बुधवार को शाम अजमेर पहुंचे। राज्यपाल को अजमेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड आॅ...

अजमेर। राज्यपाल कल्याण सिंह अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज बुधवार को शाम अजमेर पहुंचे। राज्यपाल को अजमेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उनका संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर गौरव गोयल, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान  एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

राज्यपाल सिंह ने ली वर्षा की जानकारी

राज्यपाल कल्याण सिंह ने अजमेर जिले की वर्षा के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने उन्हें बताया कि कुछ जगहों को छोड़कर शेष सभी जगह औसत से अधिक बारिश हुई है। पश्चिमी क्षेत्रा सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक खान ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम आॅक्टेव के बारे में जानकारी दी।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4711195041039575744

Watch in Video

Comments

item