सोनिया गांधी की हालत में अब काफी सुधार : हैल्थ बुलेटिन
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/sonia-gandhi-shown-improvement-from-infection-and-says-health-bulletin.html
नई दिल्ली। पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत को लेकर अस्पताल की ओर से हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मुताबिक सोनिया गांधी की हालत में अब काफी सुधार हो गया है। सोनिया की बुखार आज पूरी तरह से टूट गई है और इंफेक्शन का असर भी खत्म हो गया है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी वाराणसी में रोडशो के दौरान अचानक बीमार पड़ गई थी, जिन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैल्थ बुलेटिन में कहा गया कि उनकी हालत में अब काफी सुधार आ गया है। हालांकि उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा, डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन और भर्ती रहने की सलाह दी है।
डाक्टर्स ने कहा कि सोनिया गांधी को दी जा रही एंटीबायोटिक दवाओं ने अपना असर दिखा दिया है और उनके कंधे में आई चोट को लेकर उनका फिजियोथैरेपी रिहेब्लिटेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। सोनिया गांधी को तीन अगस्त को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे की चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Sonia Gandhi, Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi, Health Bulletin, Congress President, कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी, हैल्थ बुलेटिन, वाराणसी रोडशो, सर गंगा राम अस्पताल