स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर होगी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
अजमेर। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मीरा के जीवन पर नृत्य ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/blog-post_12.html
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि श्रीराम भारतीय कला केन्द्र द्वारा 14 अगस्त की शाम जीएलओ खेल मैदान पर प्रस्तुत यह नृत्य नाटिका राजस्थान की प्रसिद्ध कवियित्री एवं भक्त शिरोमाणी मीरा के जीवन पर आधारित है। नृत्य नाटिका को प्रसिद्ध रंगकर्मी शोभा दीपक सिंह ने निर्देशित किया है। इसमें मौलिना सिंह, गीता एवं राजकुार शर्मा प्रमुख भूमिका निभाएंगे। नृत्य नाटिका में मीरा के जीवन चरित्र के साथ ही उनके कृतित्व, व्यक्त्तिव कृष्ण भक्ति, आध्यात्मिकता एवं दर्शन की झलक दिखाई देगी।
मुख्यमंत्री राजे 14 अगस्त को शाम 7.40 पर जीएलओ खेल मैदान पहुंचेगी। शाम 7.45 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम एक घण्टा 35 मिनट चलेगा।
