सुमित कलसी राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त

अजमेर l मीडिया एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कलसी को राजस्थान के प्रदेश...

अजमेर l मीडिया एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कलसी को राजस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है l प्रदेश सचिव हेमन्त साहु, राष्ट्रीय सचिव अशोक लोढा, ने सुमित कलसी के नाम का प्रस्ताव राजस्थान प्रदेश सचिव के लिये रखा जिसकी स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना द्वारा कर दी गयी l 

सुमित कलसी मीडिया एक्शन फोरम से सन 2008 से जुड़े हुए है, संस्था के प्रति अभी तक के उत्कृष्ट व निष्पक्ष कार्य को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने उन्हें ये ज़िम्मेदारी सोंपी है, कलसी वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहेगे 

सुमित कलसी मीडिया के द्वारा काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं l कलसी ने सन 2004 में दैनिक पंजाब केसरी से अजमेर सववाददाता के पद पर कार्य किया एवं कुछ समय के बाद 2008 में उनको जयपुर से प्रकाशित दैनिक प्रकाश कुञ्ज समाचार पत्र के लिए अजमेर ब्यूरो प्रमुख के रूप में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त है l वर्तमान में सुमित कलसी ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल न्यूज़व्यू मीडिया नेटवर्क के संपादक हैं l

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने नव नियुक्त राजस्थान प्रदेश सचिव सुमित कलसी को अजमेर के पदाधिकारी व सदस्य कोसिनोक जैन, पवन सेन, दिनेश पराशर, किशोर सोलंकी, श्रीमती सेहर खान व आदि के साथ मिल कर कार्यकारणी को आगे बढ़ाने के निर्देश दिया है l 

मीडिया एक्शन फोरम द्वारा नव नियुक्त राजस्थान प्रदेश सचिव सुमित कलसी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है, आप छोटे, मझले समाचार पत्रो एवं समस्त मीडिया कर्मियों को जोड़कर संगठन को गतिशील बनायेगे एवं साथियो को साथ रख इस संगठन को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे l
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7645419252021408053

Watch in Video

Comments

item