राज्यपाल ने प्रदेश की खुशहाली की कामना

अजमेर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को पुष्कर में ब्रह्मा मन्दिर जाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल सिंह ने पुष्कर के पौरा...

अजमेर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को पुष्कर में ब्रह्मा मन्दिर जाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल सिंह ने पुष्कर के पौराणिक इतिहास के बारे में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। संसदीय सचिव एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बूढ़ा पुष्कर, मध्य पुष्कर तथा मुख्य पुष्कर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। ब्रह्मा मन्दिर की स्थापना तथा महात्मय के बारे में महंत सोमपुरी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने शाॅल ओढ़ाकर राज्यपाल का स्वागत किया एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ कमल गट्टे की माला भेंट की।

राज्यपाल ने ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर के दर्शन किए। उन्होंने ब्रह्मा मन्दिर में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढ़ियां स्थापित करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने पुष्कर की सफाई व्यवस्था की सराहना की।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, जिला कलक्टर गौरव गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7995960390774916465

Watch in Video

Comments

item