केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ लखनऊ में निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/Case-of-Prohibitory-Orders-filled-against-Anupriya-Patel.html
लखनऊ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ आज लखनऊ में निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया हैै। उन पर आरोप है कि शनिवार को लखनऊ दौरे पर आईं अपना दल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया ने हजरतगंज में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद समर्थकों का जमावड़ा किया।
हजरतगंज के थानाध्यक्ष विजयमल यादव ने बताया कि अनुप्रिया तथा उनके समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय दंड विधान की धारा 143, 341 तथा 188 लगाई गई हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अनुप्रिया पटेल शनिवार को राजधानी पहुंची थीं और बिना अनुमति के बड़ी संख्या में गाड़ियों के साथ हवाई अड्डे से लेकर हजरतगंज तक जोरदार रोड शो किया था, जिससे यातायात बाधित हो गया था।
Anupriya Patel | Lacknow | Prohibitory Orders | Case filled against Anupriya Patel | लखनऊ | केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री |अनुप्रिया पटेल | निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला