वायरल वीडियो : आखिर क्यों छीना मिशेल ने बराक ओबामा के हाथ से मोबाइल

Barack Obama, Michelle Obama, White House, Couch Commander, Obama Video Viral, American President, Obama Spoof Video, अमेरिका के राष्ट्रपति, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, काउच कमांडर, व्हाइट हाउस, ओबामा स्पूफ वीडियो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भले ही दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता हो, लेकिन जब बात किसी भी पुरूष की पत्नी की हो तो वहां किसी का जोर नहीं चलता। ऐसे में बराक ओबामा का भी अपनी पत्नी मिशेल ओबामा पर भला कैसे जोर चले। इसका उदाहरण एक वीडियो में देखने को मिला है, जो हाल ही में सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक ये वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा खाली समय में बैठकर मोबाइल पर कुछ देख रहे हैं, तभी वहां उनकी पत्नी मिशेल ओबामा आ जाती हैं और झटके से ओबामा के हाथ से मोबाइल छीनकर लौट जाती हैं। इसके बावजूद दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स खाली हाथ देखता रह जाता है।

'काउच कमांडर' नाम का यह वीडियो पहली बार व्हाइट हाउस कॉरेसपोडेंट्स डिनर स्पीच के दौरान जारी किया गया था। इस वीडियो में राष्ट्रपति के साथ उप राष्ट्रपति जो बिडेन भी दिख रहे हैं। वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। तीन सेकेंड के इस वीडियो पर जिसकी भी नजर पड़ रही है, वह इसे दोबारा देखे बिना नहीं रह पा रहा है। वहीं लोग इसका मजाक भी बना रहे हैं। तंज कसते हुए कह रहे हैं कि आदमी चाहे पूरे विश्व पर धौंस जमाता हो लेकिन बीवी सबकी एक जैसी होती है और उस पर किसी का जोर नहीं चलता।

बहरहाल वीडियो को देखकर सबके मन में सवाल यही उठता है कि इस वीडियो में सच्चाई कितनी है और कितना बनावटी है। असल में वायरल हो रहा यह वीडियो साढ़े तीन मिनट के एक वीडियो का हिस्सा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ओबामा क्या करेंगे। इस सवाल का जवाब ओबामा एक स्पूफ यानि मजाक के अंदाज में दिया है।



Barack Obama | Michelle Obama | White House | Couch Commander | Obama Video Viral | American President | Obama Spoof Video | अमेरिका के राष्ट्रपति | बराक ओबामा | मिशेल ओबामा | काउच कमांडर | व्हाइट हाउस | ओबामा स्पूफ वीडियो\

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

World 2397901726161562453
item