पीएम मोदी ऐसे चौकीदार हैं, जिनके सामने दाल की चोरी हो रही है : राहुल गांधी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/Rahul-Gandhi-takes-a-dig-on-modi-government-in-parliament.html
नई दिल्ली। देशभर की लोगों के बजट से दिनोंदिन बाहर होती जा रही दैनिक जरूरत की मूलभूत व आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा के संसद सत्र में आज राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'आप मेक इन इंडिया के नाम से भले ही लोगों को झुठला सकते हैं, लेकिन बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आप लोगों से झूठ नहीं बोल सकते। ये मुद्दा हमारी जनता के सामने बड़ा मुद्दा है। सच्चाई ये है कि इस मुद्दे के बारे में झूठे वायदे नहीं किए जा सकते।
राहुल गांधी ने कहा कि, मैं पीएम मोदी को याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने देश की जनता से वादा किया था, जिसे वे अब भूल चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि, मुझे पीएम नहीं चौकीदार बना दीजिए। आज उसी चौकीदार की नाक के नीचे दाल की चोरी हो रही है। अब आप प्रधानमंत्री बन गए हैं, बड़े आदमी बन गए हैं, आप क्यों चौकीदारी करेंगे।
PM Modi | Rahul Gandhi | Parliament | Modi Government | Inflation | पीएम मोदी | दाल चोरी | राहुल गांधी | महंगाई | कांग्रेस उपाध्यक्ष | मोदी सरकार | लोकसभा | संसद सत्र