अजमेर शहर से हटेंगे केबल तार

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में विभिन्न ...

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने अपने केबल तार खम्भों से हटाने के लिए सहमति जतायी।

सेंगवा ने कहा कि राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह को दृष्टिगत रखते हुए अजमेर शहर को पोललेस करने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा भूमिगत केबल बिछाई जा रही है। निगम के खम्भों पर विभिन्न संस्थाओं के केबल तार लगे हुए है। समस्त प्रतिनिधियों कोे खम्भे हटाने से पूर्व केबल हटाने के निर्देश प्रदान किए गए। टी.वी.केबल नेटवर्क, वोडाफोन एवं रिलाईंस जिओ के प्रतिनिधियों ने खम्भों पर लगे केबल हटाने की सहमति जतायी।

बैठक में अजमेर विद्युत वितरण निगम के आर.डी.बारहठ ने अवगत कराया कि घूघरा घाटी से बस स्टैण्ड, जवाहर रंगमंच, चौपाटी तथा गांधी भवन से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, डीएवी, केसरगंज तथा बस स्टैण्ड से आगरा गेट, कचहरी रोड, नया बाजार, मार्टिण्डल ब्रिज से नो नम्बर पेट्रोल पम्प, राजा सर्किल से मार्टिण्डल ब्रिज तथा महावीर सर्किल से आनासागर पुलिस चैकी, सिविल लाइन, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय क्षेत्र, गौरव पथ, गांधी भवन से बजरंग गढ़ एवं माकड़वाली रोड को निर्धारित समयावधि में पोललेस किया जाएगा। पोललेस करने से पूर्व केबल तार नहीं हटाने वाली संस्थाओं के कार्य बाधित हो सकते है।

इस अवसर पर केबल टीवी आॅपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष खेमचन्द टांक, उपाध्यक्ष इमरान खान, रेडियंन्ट केबल नेटवर्क के डाॅ. अरविंद शर्मा, राजस्थान इन्फोटेक सर्विस मीडिया के उत्तम खान, सिटी केबल नेटवर्क के फिरोज अहमद, रिलाईंस जियो के राजा मुखर्जी एवं वोडाफोन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5002601304922353987

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item