सुभाष उद्यान होगा नयनाभिराम, नया बाजार में बनेगा हैरिटेज वॉक-वे

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हैरिटेज सिटी डवलपमेन्ट एण्ड आॅगमेन्टेशन हृदय योजना की बैठक में सुभाष उद्यान को न...

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हैरिटेज सिटी डवलपमेन्ट एण्ड आॅगमेन्टेशन हृदय योजना की बैठक में सुभाष उद्यान को नयनाभिराम बनाने तथा नया बाजार एवं पुष्कर में हैरिटेज वाक विकसित करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में विविध अभिकरणों के साथ चर्चा में अजमेर के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थानों को विकसित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि सुभाष उद्यान में हृदय योजना के माध्यम से विशेष कार्य किए जाने प्रस्तावित है। सुभाष उद्यान में प्रवेश द्वार से ही उसका ऐतिहासिक एवं भव्य रूप दृष्टिगोचर होने लगेगा। इसमें संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें सातवीं सदी के अजयमेरू से वर्तमान अजमेर तक के सफर को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुभाष उद्यान के मध्य में मुगल शैली के चार बाग तैयार किए जाएंगे। इसके एक तरफ योग के लिए स्थान आरक्षित होगा। इसमें सूर्य नमस्कार के बारह पदों की धात्विक प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी जिसके आगन्तुओं को योग करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

लोधी गार्डन स्टाईल में निर्मित होगा सुभाष उद्यान में जोगिंग ट्रेक

जिला कलेक्टर ने कहा कि सुभाष उद्यान में बनाया जाने वाला जोगिंग ट्रेक लोधी गार्डन की तर्ज पर विकसित होगा। मुख्य ट्रेक 8 मीटर चौड़ाई वाला होगा। इसके दो भाग वाकिंग ट्रेक तथा जोगिंग ट्रेक बनाने का प्रावधान किया गया है। जोगिंग ट्रेक तीन मीटर तथा वाकिंग ट्रेक चार मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इनके मध्य एक मीटर चौड़ी क्षुप पटिृका होगी। इस पटिृका में फूलों वाले तथा सौन्दर्यवर्धक पौधे लगे होंगे। पटिृका में प्रत्येक 100 मीटर पर दोनों ट्रेक को जोड़ने वाली कट होगी। इस ट्रेक के बीच -बीच में स्लीप लेन भी होगी जहां आराम करने तथा रूकने के लिए स्थान उपलब्ध होगा।



बनेगा प्राकृतिक उभय रंगमंच

उन्होंने कहा कि सुभाष उद्यान में पुस्तकालय के पास प्राकृतिक ढलान के साथ उभय रंगमंच (एम्फी थियेटर) बनाया जाएगा। इसमें पूरी तरह से प्रकृति के साथ सामंजस्य रखते हुए निर्मित किया जाएगा। प्राकृतिक ढ़ाल की सीढ़ीनूमा संरचना में दूब लगने से यह बैठने के लिए भी मुफीद होगा।  इसका मंच भी पूरी तरह से प्रकृति प्रदत सामग्री से बना होगा। यहां पर मुक्ताकाशी मंच की तरह नृत्य, नाटक जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी।

नया बाजार में बनेगा हैरिटेज वॉक-वे

जिला कलक्टर ने कहा कि अजमेर शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ता हुआ हैरिटेज वाक नया बाजार क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह अकबरी किला से आरम्भ होकर गोल प्याऊ, बादशाही बिल्डिंग, लोढ़ा हवेली, घी मण्डी गेट, चार भुजा मन्दिर, सत्यनाररायण मन्दिर, नाहरसिंह मन्दिर, ढ़ढ्ढ़ों की हवेली होते हुए सोनीजी नसियां तक जाएगा। इस 1.8 किलोमीटर के हैरिटेज वाक को हृदय योजना के अन्तर्गत  विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रियव्रत पण्ड्या, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा, अबु सूफियान चौहान, उपखण्ड अधिकारी जय प्रकाश, नगर निगम के केदार शर्मा, द्रोणा संस्थान की सिटी एंकर शिखा जैन उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5591834481635879439

Watch in Video

Comments

item