राज्यपाल कल्याण सिंह अजमेर पहुंचे
राज्यपाल सिंह दोपहर 1:35 बजे सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचे। अजमेर सीमा पर पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने उनकी अगवानी की। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्किट हाउस में पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, विवि के कुलपति कैलाश सोडानी, देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत, अतिरिक्त कलक्टर किशोर कुमार, हरफूल सिंह यादव और जिला रसद अधिकारी सुरेश सिंधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कुलपति प्रो. सोडानी ने राज्यपाल को दीक्षांत समारोह और मुहामी में होने वाले की जानकारियां दी। अधिकारियों ने राज्यपाल को अजमेर के इतिहास, पौराणिक और धार्मिक जानकारियां दी। उन्होंने अजमेर के ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में भी अधिकारियों से बातचीत की।
Ajmer | Rajasthan Governor | Kalyan Singh | MDS University | Mahrshi Dayanand Saraswati | अजमेर | राज्यपाल कल्याण सिंह | महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय