अब योगेंद्र यादव भी बनाएंगे अपनी पार्टी, गांधी जयंती के दिन करेंगे ऐलान

Yogendra Yadav, Prashant Bhushan, New Political Party, Politics, Swaraj Abhiyan, Delhi, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, आप, योगेन्द्र यादव, गांधी जयंती, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा
नई दिल्ली। कभी अरविंद केजरीवाल बिग्रेड का हिस्सा रहने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता योगेन्द्र यादव भी अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। माना जा रहा है कि वे 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अपनी पार्टी की लॉन्चिंग करेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि पार्टी के नाम में 'स्वराज' शब्द भी होगा।

सूत्रों के मुताबिक, नई पार्टी की कमान योगेंद्र यादव यादव संभाल सकते हैं। नई पार्टी में आम आदमी पार्टी से निकाले गए प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा जैसे करीबी नेताओं को खास जिम्मेदारी मिलना भी तय माना जा रहा है। फिलहाल नई पार्टी के लिए एक को-ऑर्डिनेशन टीम बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार हैं।

रविवार को स्वराज अभियान के कार्यक्रम के दौरान योगेन्द्र यादव ने कहा कि, देश के 114 जिला समितियों के चुने हुए लगभग 1000 प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मतदान के दौरान सर्वसम्मति से नई पार्टी बनाने का फैसला लिया गया है। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर गांधी, पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण और शांति भूषण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान कायम है और हमेशा रहेगा। स्वराज अभियान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, 'राह लंबी होगी साथियों, और कठिन भी, लेकिन हम चलेंगे।' आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जब हमने पार्टी बनाई थी, तब उसमें पार्दशिता, जवाबदेही और आंतरिक लोकतंत्र पर जोर दिया गया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सब खत्म कर दिया।

उल्लेखनीय है कि योगेन्द्र यादव ने 'स्वराज अभियान' नाम का संगठन बनाया था, जिसके संयोजक आनन्द कुमार हैं। स्वराज अभियान के मीडिया प्रभारी अनुपम के मुताबिक, 6 से ज्यादा राज्यों और 100 से ज्यादा जिलों में स्वराज अभियान की निर्वाचित इकाई बन चुकी है।


Yogendra Yadav | Prashant Bhushan | New Political Party | Politics | Swaraj Abhiyan | Delhi | Arvind Kejriwal | Aam Aadmi Party | अरविंद केजरीवाल | आम आदमी पार्टी | आप | योगेन्द्र यादव | गांधी जयंती | प्रशांत भूषण | आनंद कुमार | अजीत झा

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3884034544912566656
item