ऑस्ट्रिया सरकार ने सीज की हिटलर की जन्मस्थली

Hitler, hitler house, Austrian Government, Seizes House, Adolf Hitler, Hands of Neo Nazis
वियना। ऑस्ट्रिया सरकार ने मंगलवार को तानाशाह एडोल्फ हिटलर के जन्मस्थान को जब्त करने के लिए एक कानून पारित किया है। यह कानून इसलिए पारित किया गया है, ताकि नाजी पार्टी के समर्थकों की नई पीढ़ी के लिए यह तीर्थस्थल न बन जाए। हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया के नौ राज्यों में से एक अपर ऑस्ट्रिया के शहर ब्रोनाउ में स्थित एक इमारत में हुआ था। इस स्थान पर हिटलर (1889-1945) तीन साल रहे थे।

इस जमीन के मालिकों के साथ चल रही एक लंबी कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई है। उन्होंने इस संपत्ति को बेचने से इनकार कर दिया था। इस फैसले की घोषणा अप्रैल में की जा चुकी है और इसे केवल संसद में अनुमोदन की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया क्‍योंकि उस घर को नियो-नाजियों के हाथ में जाने से रोका जा सके।

कई सालों तक घर की दक्षिणपंथी मालकिन से मकान लेने की कोशिश सरकार कर रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। ब्राउनाऊ-एम-इनन में हिटलर का जन्‍म 20 अप्रैल 1889 को हुआ था। मकान की मालकिन गेरलिंडे पॉमेर को हर महीने घर को खाली रखने के लिए सरकार तीन लाख 80 हजार रुपए दे रही थी।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

World 8645224504053958272
item