गरीब बच्चों की मुस्कान बना "गिफ्ट ए टॉय" अभियान, 20 दिन में 60 हजार खिलौने एकत्रित

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सोच के अनुसार प्रदेश में ‘‘हैप्पीनेस इंडेक्स‘‘ बढ़ाने की शुरूआत अजमेर से हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा...

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सोच के अनुसार प्रदेश में ‘‘हैप्पीनेस इंडेक्स‘‘ बढ़ाने की शुरूआत अजमेर से हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘‘गिफ्ट ए टाॅय‘‘ अभियान में पूरा शहर गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में जुट गया। अभियान के पहले 20 दिनों में 60 हजार खिलौने इकठा हो गए। इनमें से 32 हजार खिलौने आंगनबाड़ी केन्द्रों को वितरित भी कर दिए गए हैं।

"गिफ्ट ए टाॅय‘‘ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने आज सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम से खिलौना वितरण की शुरूआत की। उनके साथ अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा और जिला कलेक्टर गौरव गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भदेल ने कहा कि अजमेर की छोटी शुरूआत अब आंदोलन बन चुकी है। पूरा प्रदेश गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में जुट गया है। कई जगहों पर टाॅय बैंक की स्थापना हो चुकी है। यह प्रदेश का ‘‘हैप्पीनेस इंडेक्स‘‘ बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के प्रयासों की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। अजमेर में हाल ही में हुए कई नवाचार प्रदेश में हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाएंगे।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाएं बच्चों का बर्थ-डे

भदेल ने खिलौने भेंट करने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, स्कूलों, बैंक, आमजन एवं सरकारी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘गिफ्ट ए टाॅय‘‘ अभियान के कारण अब लोग आंगनबाड़ी केन्द्रों को जानने और समझने लगे हैं। समाज के वंचित और गरीब तबकों के बच्चे यहां आते हैं जिन्हें शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी दिया जाता है। उन्होंने समाज के सम्पन्न वर्गों के लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों का ‘‘बर्थ-डे‘‘ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाएं। अपनी खुशियां आप गरीब बच्चों के साथ बांटोगे तो आपकी खुशियां और बढ़ेगी।

अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि गिफ्ट ए टाॅय अभियान ने अजमेर को विशिष्ट पहचान दी है। आमजन ने इस अभियान में पूरे मन से सहयोग किया है। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा अभियान में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

कपड़ा और बुक बैंक भी होंगे शुरू

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि गिफ्ट ए टाॅय अभियान में अजमेर के विभिन्न वर्गोें  ने शानदार सहभागिता निभाई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर इसी तर्ज पर कपड़ा व बुक बैंक भी स्थापित कर इसके वितरण के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था शुरू होगी। साथ ही अजमेर नगर निगम के सहयोग से मोबाइल लाइब्रेरी भी शुरू की जाएगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3999177851205443343
item