हॉलीवुड की हॉरर मूवी देखते हुए उठा सीने में दर्द और सिनेमाघर मेे ही हो गई एक शख्स की मौत
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/man-died-after-chest-pain-during-watching-horror-movie-the-conjuring-2.html
चेन्नई। फिल्मों में दिखाए जाने वाले भावनात्मक दृश्यों को देखकर कई बार कुछ लोगों को भावुक होते दिखाई देना आम बात है, लेकिन अगर बात किसी हॉरर फिल्म की हो तो वहां मामला कुद पेचीदा हो जाता है। अक्सर कई हॉरर फिल्मों की शुरूआत में दिखाई जाने वाली वैधानिक चेतावनी में ही कमजोर दिल वाले दृश्कों को फिल्म नहीं दिखने के लिए कह दिया जाता है। ऐसे में कमजोर दिल वाला कोई व्यक्ति किसी हॉरर फिल्म को देखने लगे तो शायद इसका अन्जाम काफी खतरनाक हो सकता है।
ऐसा ही कुछ हुआ है तमिलनाडु में एक शख्स के साथ, जो सिनेमाघर में हॉलीवुड की एक हॉरर फिल्म देख रहा था और इसी दौरान उसके सीने में जोरदार दर्द उठा और सिनेमाघर में ही उसकी मौत हो गई।
दरअसल, तमिलनाडु के तिरुवनमलाई शहर के श्री बालासुब्रह्मण्यम सिनेमाघर में एक 68 वर्षीय व्यक्ति हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग-2' देखने के लिए आया था। फिल्म देख रहे इस व्यक्ति के सीने में अचानक से जेत दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। इसके बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक आंध्रप्रदेश में कडप्पा जिले का रहने वाला है और उसका नाम जी. राम मोहन था। खबरों के मुताबिक जी. राम मोहन और उनका एक अन्य साथी फिल्म का नाइट शो देखने के लिए गए थे। पुलिस के ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उनके साथी एच.प्रसाद उन्हें पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।