केंद्र के कर्मचारियों के लिए योग कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य नहीं

Yoga Day, International Yoga Day, Central Workers, Narendra Modi, केंद्र के कर्मचारियों, योग कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
नई दिल्ली। पिछले साल से शुरू किए गए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के क्रम में मंगलवार को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश नहीं रखा जाएगा। वहीं केंद्र ने कर्मचारियों के लिए योग कार्यक्रम में भाग लेने को अनिवार्य नहीं बनाया है। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी अवकाश पर रहता है तो यह स्वैच्छिक अवकाश होगा।

जानकारी के अनुसार, कल अवकाश नहीं रहेगा और सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न योग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कर्मचारियों को अनुमति देने की खातिर आवश्यक व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि देशभर में केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी हैं।

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में एक लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इनमें से 10 क्षेत्रीय स्तर पर प्रमुख कार्यक्रम होंगे, जिनका आयोजन वाराणसी, इंफाल, जम्मू, शिमला, वडोदरा, लखनऊ, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और होशियारपुर में किया जाना है।

देशभर के 391 विश्वविद्यालयों, 16 हजार कालेजों और 12 हजार स्कूलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6833853600011237706
item