आभा गांधी लॉयनेस क्लब की संभागीय अध्यक्ष मनोनीत
अजमेर ।लायंस क्लब इंटरनेशनल की लॉयनेस डिस्ट्रिक 323-E-2 की अध्यक्ष रेणु बांठिया ने संभाग- 6 के लिए लॉयनेस क्लब अजमेर सर्व उमंग की अध्यक्...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/blog-post_35.html
अजमेर ।लायंस क्लब इंटरनेशनल की लॉयनेस डिस्ट्रिक 323-E-2 की अध्यक्ष रेणु बांठिया ने संभाग- 6 के लिए लॉयनेस क्लब अजमेर सर्व उमंग की अध्यक्ष लॉयनेस आभा गांधी को वर्ष 2016-17 के लिए संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है । प्रान्त के नारा "आकांक्षाओ से उपलब्धियों तक" की भावना के साथ सेवा कार्य करने एवम् भरातत्व भाव को बढ़ावा देने के उद्धेश्य को लेकर यह पद सौंपा गया है ।
आभा गांधी लायंस क्लब के माध्यम से पीड़ित मानव के सेवा करते हुए विभिन्न पदों को सुशोभित किया है । साथ ही लायंस की सचिव रहते शहर में जनकल्याण के अनेक कार्य सम्पादित कराये । जिसमे बालिका शिक्षा,स्वास्थ,योगा, विभिन्न स्कूलो में स्वेटर,शाला गणवेश,जूते, जल मंदिर आदि प्रमुख है । इस दौरान गांधी को विभिन्न अवार्ड एवम् पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है ।
