वार्ड 3 सहित क्षेत्र को मिली सौगात, बी.के कौल नगर में बनेगा डिस्पेंसरी भवन

अजमेर।  राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की रामनगर डिस्पेंसरी  के भवन निर्माण के लिए 28 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है। डिस्प...

अजमेर।  राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की रामनगर डिस्पेंसरी  के भवन निर्माण के लिए 28 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है। डिस्पेंसरी का नया भवन बी.के.कौल नगर में बनाया जाएगा।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शहर के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा  है। क्षेत्र में रामनगर डिस्पेंसरी किराए के भवन में चल रही थी। डिस्पेंसरी के लिए अब जमीन भी मिल गई है।

उन्होंने बताया कि बी.के.कौल नगर में 28 लाख रूपए की लागत से डिस्पेंसरी का भवन निर्माणकराया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 431815060533890734
item