(यहां देखें अपना रिजल्ट) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं कक्षा का परिणाम जारी

Rajasthan Education Board, Rajasthan Board, 10th Result Rajasthan Board, Class 10th Result, अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।  शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में कंप्यूटर का बटन् दबाकर परीक्षा परिणाम जारी किया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष बीएल चौधरी, सचिव मेघना चौधरी, ओएसडी प्रिया भार्गव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

परीक्षा परिणामों में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। परीक्षा का परिणाम कुल 77.89 फीसदी रहा है। इसमें लड़कों ने बाजी मारते हुए 76.02 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों को परीक्षा परिणाम 75.70 फीसदी रहा। 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की साइट पर जाकर देख सकते हैं।

परीक्षार्थी http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ अथवा http://rajresults.nic.in/ पर विजिट कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की इस वर्ष 10 मार्च से 22 मार्च तक चली परीक्षा में कुल 10 लाख 81 हजार 879 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 1 लाख 51 हजार 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अपने परिणाम का बेसब्री से इन्तजार था।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 9215006854960182576
item