नकवी ने अजमेर दरगाह में पेश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चादर
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/04/naqvi-presents-chadar-from-pm-modi-at-ajmer-dargah.html
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह में भेजी गई चादर लेकर अजमेर पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने आज ख्वाजा की बारगाह में चादर पेश की है। इस अवसर पर नकवी ने प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया।
देश में अमन—चैन और भाईचारे के लिए भेजे गए प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाते हुए नकवी ने कहा कि, केरल में पुत्तिंगल देवी मंदिर में आज सवेरे हुए हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दु:ख जताया है। कुदरत के इस कहर में मरने वालों के परिजनों और घायलों के साथ प्रधानमत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
नकवी ने कहा कि देश में शांति और कौमी एकता की मिसाल अजमेर दरगाह में देश—दुनिया के मुस्लिमों के साथ ही हिन्दु एवं सभी मजहबों के लोगों की समान आस्था है। यहां आकर वाकई दिली सुकून महसूस होता है और हर मुराद पूरी होती है।