केरल के पुत्तिंगल देवी मंदिर में विस्फोट से भीषण आग, 83 की मौत, 350 से ज्यादा घायल
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/04/major-fire-after-explosion-in-Kerala-Puttingl-Devi-temple.html
कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में परवूर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में आज तड़के करीब 3 बजे एक उत्सव के दौरान की जा रही आतिशबाजी के दौरान भयंकर विस्फोट के बाद यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 83 लोग मारे जाने और 350 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोदाम ‘कंबपुरा’ में चिंगारियां गिर जाने के कारण हुई है। इसके कारण तड़के साढ़े तीन बजे भारी आवाज के साथ भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर के दायरे तक सुनी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के ठप्प हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।
बताया जा रहा है कि यह आग तड़के तीन बजे लगी। मंदिर में उत्सव के दौरान पटाखों में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ। मंदिर में नवरात्र उत्सव के चलते मध्यरात्रि से ही परिसर में आतिशबाजी की जा रही थी और सैकड़ों लोग इसे देखने के लिए एकत्र हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने इस संबंध में पुत्तिंगल देवी मंदिर अॅथोरिटीज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दु:ख जताया है और केरल के सीएम से बात की है तथा पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल होने वालों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
इसी प्रकार से गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दु:ख जताया है। वहीं मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने इस हादसे को लेकर आज दोपहर 3 बजे कोल्लाम में केबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि कोल्लम में आग लगने से हुए हादसे की वजह से उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए वह जल्द ही केरल जाएंगे। यहां वे मुख्यमंत्री से मिलकर हादसेे के बारे में और जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही मृतकों एवं घायलों के परिजनों से भी मिलेंगे।