अब जापान के क्यूशू में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/04/earthquake-of-6-2-magnitude-in-Kyushu-Japan.html
टोक्यो। कल म्यांमार में आए भूकंप के बाद आज एक बार फिर से दक्षिण पश्चिमी जापान के क्यूशू तट पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। क्यूशू के साथ ही आसपास के इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केन्द्र जापानी के क्यूशू द्वीप से 11 किमी दूर कुमामोटो प्रांत बताया जा रहा है।
हालांकि अभी तक भूकंप से किसी कोई जान-माल की हानि होने की कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से क्यूशू तीसरा सबसे बड़ा और सबसे दक्षिण पश्चिमी द्वीप है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र जापानी के क्यूशू द्वीप से 11 किमी दूर कुमामोटो प्रांत था।
जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने कहा कि यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 56 मिनट पर आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।