22 साल बाद स्कूलों में होगी लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती

अजमेर। राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश के बेरोजगार लाईब्रेरियन को खुशखबरी देने जा रही है। शिक्षा विभाग में करीब 22 सालों के बाद लाईब्रेरियन के ...

अजमेर। राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश के बेरोजगार लाईब्रेरियन को खुशखबरी देने जा रही है। शिक्षा विभाग में करीब 22 सालों के बाद लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती होगी। सरकार करीब 550 पदों पर लाईब्रेरियन भर्ती करेगी।

जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजस्थान में वर्ष 1994 के बाद से लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वयं इस संबंध में दिलचस्पी दिखाते हुए भर्ती के निर्देश दिए हैं। सरकार शीघ्र ही नए पदों की अभ्यर्थना जारी करेगी।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान में पिछले 22 सालों में लाईब्रेरियन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण सरकारी स्कूलों में लाईब्रेरी की हालत खस्ता हो रही थी। सरकार ने हाल ही में स्कूलों की लाईब्रेरी को सशक्त करने एवं बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने की मुहीम शुरू की है। लाईब्रेरी को सशक्त करने तथा इनके सुचारू संचालन के लिए लाईब्रेरियन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 414789802788949169

Watch in Video

Comments

item