जापान के क्यूशु में आए भूकंप से 45 लोग घायल, कई मकान धराशायी

Earthquake, Tremors, Kyushu, Japan, भूकंप, दक्षिण पश्चिमी जापान, क्यूशू, जापान मौसम विज्ञान विभाग, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
टोक्यो। म्यांमार में आए भूकंप के बाद आज एक बार फिर से दक्षिण पश्चिमी जापान के क्यूशु तट पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से कई मकान ध्वस्त हो गये और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक भूकंप के बाद तकरीबन 45 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

अधिकारियों के मुताबिक भूकंप से यहां कई मकान धराशायी हो गए हैं। हालांकि अभी तक नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है। क्यूशु के साथ ही आसपास के इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केन्द्र जापानी के क्यूशु द्वीप से 11 किमी दूर कुमामोतो प्रांत बताया जा रहा है।

जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार यह भूकंप रात 9 बजकर 26 मिनट (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 56 मिनट) पर आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि भूकंप के बाद इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के लगभग 30 मिनट बाद 5.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार बताया जा रहा है कि भूकंप के पहले झटके की 6.2 थी, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.4 थी।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव और सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि अधिकारियों को सूचना मिली है कि कुछ मकान गिर गए हैं। वे सूचनाएं और एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और पीड़ितों को बचाने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

World 7634512002250749073

Watch in Video

Comments

item