ऑस्कर में कुछ इस तरह की ड्रेस पहनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/priyanka-chopra-wanted-to-wear-very-classic-dress-in-oscar.html
लॉस एंजिलिस। दुनिया के सबसे बडे फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर के रेड कारपेट पर मशहूर लेबनानी फैशन डिजाइन जुहैर मुराद की सफेद ड्रेस में ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड की 'मेरी कॉम' प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं कि दुनिया के इस समारोह में उनकी ड्रेस ‘बहुत क्लासिक' रहनी चाहिए।
ऑस्कर के रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखने वाली 33 वर्षीया प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था, जिसे मुराद ने डिजाइन किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं ऑस्कर के लिए बहुत क्लासिक चाह रही थी।' प्रियंका ने कहा, यह दुनिया का सबसे बडे रेड कार्पेट में एक था। मैं चाहती थी कुछ जो पूरी शाम तक आरामदेह रहे।
पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद पोशाक के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उनके इस लुक को फैंस ने भी बेहद पसंद किया है।