जम्मू में बनेगी महबूबा के नेतृत्व वाली सरकार, भाजपा के निर्मल सिंह बनेंगे डिप्टी सीएम
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/mehbooba-to-make-government-in-jammu-nirmal-singh-will-be-deputy-cm.html
जम्मू। गत 7 जनवरी को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो जाने के बाद से सरकार बनाने को लेकर की जा रही कवायदों के बीच मुख्यमंत्री पद की दावेदार मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री महबूबा मुफ्ती थीं, लेकिन पीडीपी द्वारा भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर शर्ते रखे जाने के कारण करीब ढाई महीने तक सरकार बनाने का मामला अधर में लटकने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि पिछली शर्तों के आधार पर भी भाजपा और पीडीपी मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार बनाएंगी। इस गठबंधन का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती होंगी, जो कि राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को समर्थन जारी रखने की बात दोहराई, ताकि पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में जम्मू एवं कश्मीर में नई सरकार का गठन किया जा सके। भाजपा ने निर्मल सिंह को जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में अपना नेता चुन लिया और उन्हें पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया।
पीडीपी विधायक दल ने महबूबा को गुरुवार को अपना नेता चुना था। भाजपा महासचिव राम माधव ने संवाददाताओं को बताया, भाजपा-पीडीपी की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक के बाद दोनों नेता राज्यपाल एन. एन. बोहरा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। ये दोनों राज्यपाल से कब मिलेंगे, इसका फैसला अभी होना है।
राममाधव भाजपा के कश्मीर मामलों के प्रभारी हैं। वह यहां पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए भाजपा ने मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री महबूबा मुफ्ती का समर्थन करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल ने निर्मल सिंह को अपना नेता चुना है और वह नई सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। शर्मा ने कहा कि नई सरकार का दावा पेश करने से पहले दोनों दलों को कुछ मुद्दों पर बात करनी है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन में दो-तीन दिन लग सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि निर्मल सिंह, मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार में भी उप मुख्यमंत्री थे। सईद के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार दस माह तक चली। 7 जनवरी को सईद का निधन हो गया था। 8 जनवरी से जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है। भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भी शिरकत की।