न्यूज चैनल की सुर्ख़ियों में आने के लिए वीडियो बनाकर की ख़ुदकुशी

Hanging, Suicide, hanging on tree, suicide on tree, Mehandipur Balaji, राजस्थान, दौसा, मेंहदीपुर बालाजी, वीडियो बनाकर की ख़ुदकुशी, सुसाइड का वीडियो
मेहंदीपुर। राजस्थान में दौसा जिले के मेंहदीपुर बालाजी गाँव के नजदीक एक युवक ने न्यूज चैनलों और अख़बारों की सुर्ख़ियों में शामिल होने के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाया, जिसमे उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। दरअसल, न्यूज चैनलों और अख़बारों की सुर्खियों में आने के लिए एक युवक ने अपनी ही सुसाइड का वीडियो बनाया और फिर पेड़ पर फंदा लगाया और उस पर लटकर फांसी लगा ली।

मरने से पहले उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अंतिम इच्छा भी जताई। उसने वीडियो में कहा कि मरने के बाद मैं सारे न्यूज पेपर्स और चैनल पर दिखना चाहता हूं। मेरा ये वीडियो न्यूज चैनल पर चलना चाहिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो उसने खुद बनाया था या किसी के दबाव में आकर ऐसा किया।

मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने बताया कि वीडियो में मृतक मुकेश ने कहा है कि उसकी खुदकुशी के पीछे कोई जिम्मेदार नहीं है। उसे किसी से कोई परेशानी नहीं है। वह अपनी खुशी से सुसाइड कर रहा है।

अपने मोबाइल से शूट किए इस वीडियो में दिए गए सन्देश में अपना नाम मुकेश बताया है और कह रहा है, ''मैं मुकेश हूं। मेरे पिता का नाम सोहन लाल है। मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। मैं खुद आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा एक भाई है, वह खुश रहे। मैं अपनी इच्छा से सुसाइड कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या के लिए कोई दोषी नहीं है। मेरी शर्ट की जेब में एक फोटो है। मरने के बाद अखबार में उसे लगवा दें। दिल्ली के सारे टीवी चैनल पर न्यूज चलनी चाहिए कि मुकेश ने आत्महत्या की है। यह मेरी अंतिम इच्छा है। मेरे घरवाले, मेरे दोस्त, भाई-बंधु सभी मुझे माफ करें।''

पुलिस के अनुसार, वह दिल्ली का रहने वाला है। वह यहां क्यों आया था और यहां आकर उसने ऐसा क्यों किया, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस को ये सारे सवाल किसी गंभीर मामले की ओर इशारा कर रहे हैं। उसने जिस तरह से मरने के बाद न्यूज में छा जाने की इच्छा जताई है, उससे पुलिस को लगता है कि वो किसी को मैसेज देना चाह रहा होगा। बहरहाल, पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6493518138646856310
item