जेल से 440 रुपए की कमाई लेकर रिहा हुए संजय दत्त, मुंबई के लिए रवाना

Sanjay Dutt, Sanjay dutt wals out from jail, Yerwada Jail, संजय दत्त, पुणे की यरवदा जेल, संजय दत्त रिहा
पुणे। बॉलीवुड में 'संजू बाबा' के नाम से पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से आज सुबह रिहा हो गए हैं, जिन्हे रिसीव करने उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी पहुंची। जेल से रिहा होने के बाद संजय पुणे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे चार्टर प्लेन से मुंबई जाएंगे। पुणे एयरपोर्ट पर संजय दत्त ने फैंस को शुक्रिया कहते हुए कहा, फैंस मेरी जिंदगी हैं, उन्हीं की वजह से हूं जो भी हूं। इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस भी संजू की रिहाई से खुश हैं।

गौरतलब है कि मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई थी। वे 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिए गए थे। वो पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे थे। उनकी रिहाई 105 दिन पहले हो रही है। रिहाई के पीछे कानून के जानकारों का कहना है कि हर कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट देने का नियम है। उन्होंने करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है।

जेल में उनका बर्ताव अच्छा होने के कारण यरवदा जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। राज्य सरकार ने इसको स्वीकार कर लिया था। अदालत ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजार चुके थे। साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी।

संजय दत्त ने 28 महीने तक जेल में रहते हुए पेपर बैग्स बनाकर 440 रुपए कमाए हैं। इस रकम के हिसाब से उन्हें इस काम के लिए हर दिन 50 रुपए मिलते थे। कुल 440 रुपए लेकर वो कल जेल से बाहर आए। जहां तक बी-टाउन का सवाल है, संजय पर बॉलीवुड का बहुत सा पैसा लगा हुआ है। उनके जेल जाने के बाद बहुत सा प्रोजेक्ट लटका हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 1993 मुंबई बम धमाकों के मामले की सुनवाई विशेष टाडा अदालत में 30 जून 1995 को शुरू हुई। करीब 12 साल बाद 18 मई 2007 को इस मामले की सुनवाई खत्म हुई। संजय दत्त टाडा के आरोपों से तो बरी हो गए लेकिन उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत 6 साल की सजा सुनाई गई थी।  

संजय दत्त का जेल में सफर

  • 1993 ब्लास्ट के बाद राकेश मारिया को इन्वेस्टिगेशन की कमान मिली थी। उन्होंने ही संजय को एके-47 और दूसरे हथियार रखने के केस में अरेस्ट किया था।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी थी।
  • संजय दत्त 21 मई, 2013 से पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे थे।

इन दिनों पर मिली पेरोल  

  • मई, 2013 : 146 दिन 
  • जनवरी, 2014  :  90 दिन 
  • अक्‍टूबर, 2014   :  14 दिन 
  • दिसंबर, 2014   :  14 दिन 
  • अगस्त 2015   :  30 दिन    

कब-कब गए जेल

  • संजय दत्त पहली बार 19 अप्रैल 1993 को जेल गए थे, लेकिन 18 दिन के अंदर ही उनको जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद 5 मई को संजय दत्त को जमानत मिली। 
  • 4 जुलाई 1994 को संजय दत्त को दूसरी बार जेल जाना पड़ा। अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। 18 अक्टूबर को उन्हें जेल से रिहाई मिली। दूसरी बार वो 12 महीने 18 दिन जेल में रहे।
  • 31 जुलाई 1996 को वो तीसरी बार जेल गए और 22 दिन जेल में रहने के बाद 22 अगस्त को उनकी रिहाई हुई।
  • 22 अक्टूबर 1996 को उन्हें चौथी बार जेल जाना पड़ा, जिसके बाद वो 29 नवंबर को जेल से रिहा हुए। चौथी बार उन्हें एक महीना 8 दिन की जेल काटनी पड़ी। यानी चार बार में कुल 17 महीने 6 दिन की जेल में रहे संजय दत्त।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7857581554921324270
item