महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मजदूर की मौत

Mahakaleshwar Tample, Umahakaleshwar Tample Ujjain, Mahakal Mandir, महाकालेश्वर मंदिर, महाशिवरात्रि
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में  निर्माण कार्य में  मजदूर की ऊंचाई से  मौत हो गई। यह मजदूर मंदिर के निर्मग द्वार पर चल रहे निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है और मृतक का नाम सूरज लाल (21) निवासी निजातपुरा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सूरज ऊपर चढ़कर लाइट फिटिंग का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। नीचे रखा सरिया उसके सिर में घुस गया। हादसे के बाद मंदिर के कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि यहां महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई नई टनल खोलने की तैयारी की जा रही है। इसी दौरान बिना सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे तेजी से काम को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसीके चलते यह हादसा हो गया। इसमें मंदिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। वर्ष 2011 में भी महाकाल टनल के निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 328795126667247147
item