आप से निष्कासित योगेंद्र यादव भी बनाएंगे अपनी अलग पार्टी

Yogendra Yadav, AAP, Aam Aadmi Pary, Arvind Kejriwal, Swaraj Abhiyan, दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविन्द केजरीवाल, पार्टी आम आदमी पार्टी, आप, योगेंद्र यादव
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) से निकले गए योगेंद्र यादव भी अब अपनी अलग पार्टी बनाने का मन बना रहे हैं। किसी समय में पार्टी के अहम सदस्य और पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के करीबियों में शामिल माने जाने वाले योगेंद्र यादव ऐसी पार्टी बनाना चाहते है, जो आतंरिक लोकतंत्र, पारदर्शिता, जवाबदेही जैसे आदर्श मानकों पर खरा उतरकर देशभर में उर्जा का संचार कर सके।

आम आदमी पार्टी का हिस्सा रह चुके स्वराज अभियान के संयोजक योगेन्द्र यादव ने कहा कि, किसी भी तरह से पार्टी बनाना और चुनाव लड़ना हमारा उद्देश्य नहीं है। इस विषय पर जो भी होगा, सार्वजनिक तौर पर और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए होगा। पार्टी का गठन करते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि स्वराज अभियान स्वतंत्र रूप से काम करता रहे और इसका प्रस्तावित पार्टी में विलय न हो।’

उन्होंने इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी की मूल संस्था ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ का जिक्र करते हुए कहा कि उसे समाप्त करना एक भूल थी, जिसके कारण पार्टी पर नजर रखने और मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं रह गया।

यादव ने कहा कि, ‘हमारी नीति स्पष्ट है और हम एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति विकसित करना चाहते हैं और पार्टी बनाना चाहते हैं। हम इसके द्वारा आतंरिक लोकतंत्र, पारदर्शिता, जवाबदेही के मानकों पर खरा उतरकर देश भर में उर्जा का संचार करना चाहते हैं। इस दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं।’ 

यादव ने कहा कि किसानों का मुद्दा एक प्रमुख विषय है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। भूमि अधिग्रहण और देश में सूखे की स्थिति ऐसे विषय है, जिन्हें हमने उठाया है और आगे भी समेकित ढंग से काम करना है।

स्वराज अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास है। देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में जो अद्भुत उर्जा पैदा हुई थी, उस उर्जा को बनाए रखकर राष्ट्र के विकास के लिए उपयोग किया जाए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 839117035560680400
item