लायंस शताब्दी मशाल रैली आज शाम को
लायंस मशाल रैली शनिवार को शाम 4.30 बजे केसरगंज पदमा डेरी से शुरू होकर आर्य समाज मार्ग,स्टेशन रोड,मदारगेट,चूड़ी बाजार, नया बाजार, चौपड़, आगरा गेट, फवारा सर्किल होते हुए बजरंगगढ़ समाप्त होगी। इससे पूर्व सुबह 11 बजे युथ अवेयरनेस सेमिनार सेंट्रल अकादमी कोटड़ा पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में दोपहर 12.30 अपना घर मंद बुद्धि विद्यालय कोटड़ा में आवासीय बच्चों को भोजन कराया जायेगा। साथ ही व्रक्षारोपण भी किया जायेगा।
मशाल रैली का मार्गो में भव्य स्वागत बिभिन्न संगठनो एवम् व्यापारियो द्वारा किया जायेगा। रैली में अजमेर के समस्त लायंस क्लब एवम् लोयनेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवम् सदस्य हिस्सा लेंगे। मशाल रात्री विश्राम के बाद रविवार को प्रातः 9 बजे ब्यावर की लिए रवाना होगी।