मार्च में सगाई के बाद जल्द शादी करेंगी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

Bipasha Basu, Karan Singh Grovar, Bipasha and Karan, Bipasha Karan, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और बंगाली बाला बिपाशा बसु जल्द ही अपने फैंस को हैरान करने वाली एक नई राह पर निकलने की तैयारी करने जा रही है। दरअसल, बिपाशा ने शादी करने का मन बनाया है और अब वे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई की तैयारियों में जुट गई है। सगाई के बाद दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

जी हां, खबरों की मानें तो बिपाशा अगले माह मार्च में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई करने वाली है और इसके बाद जल्द ही दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों वर्ष 2015 में फिल्म 'अलोन' में नजर आये थे, जिसमे दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी।

हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को हमेशा ही नजरअंदाज किया, लेकिन दोनों के बीच पनप रहा प्यार ज्यादा दिनों तक किसी से छुप नहीं पाया। दोनों एक-दूसरे को बेहद खास मानते हैं, यह उनकी तस्वीरों में भी झलकता है। हाल ही में दोनों ने साथ-साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट किया था और खुद बिपाशा ने करण के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी।

वहीं दूसरी ओर, करण का उनकी पत्नी जेनिफर विगेंट के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है। जेनिफर ने अपने एक बयान में कहा था अगर वो किसी और के साथ अपनी लाईफ बिताना चाहते हैं तो इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

गौरतलब है कि बिपाशा इन दिनों एक टीवी शो को होस्ट कर रही हैं और बिपाशा और करण की ओर से सगाई को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं सम्भावना यह भी है कि जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दें।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 9060111155584313769
item