वेल्थ एक्स सूची में बिल गेट्स टॉप पर, 50 में तीन भारतीय भी

Azim Premji, Mukesh Ambani, Dilip Sanghvi, Bill Gates, बिल गेटस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी, सन फार्मा के दिलीप सांघवी
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में माइक्रोसाफ्ट के बिल गेटस शीर्ष पर हैं, जबकि विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में तीन भारतीय व्यक्तियों के नाम भी शामिल है, जिनमे रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी हैं। इस सूची में कारोबारी सेगमेंट के लिहाज से प्रौद्योगिकी क्षेत्र का दबदबा रहा। वित्त समेत अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कहीं अधिक इस क्षेत्र के 12 अरबपति सूची में हैं।

बिजनेस इनसाइडर के साथ मिलकर तैयार की गई धनी व्यक्तियों की नई वेल्थ एक्स सूची में अंबानी को 24.8 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 27वां स्थान पर रखा गया है। प्रेमजी 16.5 अरब डॉलर के साथ 43वें पर है। सांघवी 16.4 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 44वें स्थान पर हैं।

विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों के पास कुल 1,450 अरब डॉलर की संपत्ति है, जो आस्ट्रेलिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। इस सूची में शीर्ष पर बिल गेटस हैं, जिनके पास 87.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके बाद 66.8 अरब डॉलर के साथ स्पेन के व्यवसायी अमान्सियो आर्टेगा गाओना का स्थान है। इसमें 60.7 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी निवेशक वारेन बफे तीसरे स्थान पर हैं।

आमेजन के जेफ्री बेजोस 56.6 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ चौथे और 47.4 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी कारोबारी डेविड कोच विश्व से पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सूची में शामिल 29 अरबपति अमेरिका के हैं, जबकि चीन के चार और भारत के तीन अरबपतियों ने इसमें अपनी जगह बनाई है।

फेसबुक के सह-संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग इस सूची में आठवें स्थान पर हैं, जिनके पास 42.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस सूची में सिर्फ चार महिला हैं और इनमें लॉरियल की उत्तराधिकारी 93 वर्षीय लिलियेन बेटेनकोर्ट भी शामिल हैं। वह 29 अरब डॉलर के साथ 17वें स्थान पर है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

शादी के बाद बढ़ जाती है जिम्मेदारिया : किंशुक महाजन

जयपुर। 10 नवंबर से सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहे टीवी सीरियल ‘तुम ऐसे ही रहना’ को लेकर सीरियल के मुख्य कलाकार टीवी एक्टर किंशुक महाजन और शैफाली शर्मा जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने सी...

'पांच साल तक वार्ड में विकास के लिए तरसे लोग'

जयपुर। शहरी निकायों में बेशक 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत की जाती  रही हो, लेकिन पार्टियों के पास शिक्षित महिलाओं के चेहरे नहीं है। कांग्रेस-भाजपा दोनो पार्टियां इस बात को स्वीका...

स्नेहल वाघेला मामले को जिया न्यूज चैनल ने बताया अपने खिलाफ षडयंत्र

गुजरात के मेहसाणा की रहने वाली स्नेहल वाघेला नाम की एक महिला पत्रकार के साथ अपने चैनल के लिए एक स्टोरी शूट करने के दौरान हुए हादसे के बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान न्यूज1 क...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item