पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन

Kiran Bedi, Brij Bedi, kiran bedi husband brij bedi, किरण बेदी, बृज बेदी, किरण बेदी के पति, बृज बेदी का निधन
नई दिल्ली। देश की सबसे पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी, जो पिछले कुछ दिनों से किडनी और सास की दिक्कत के चलते गुड़गावं के वेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उनका वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें यहां गत 28 जनवरी को ही एमरजेंसी में एडमिट कराया गया था और उसके बाद इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में उनका इलाज़ में चल रहा था।

जानकारी ने अनुसार, किरण बेदी के पति बृज बेदी ने आज सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। किरण बेदी ने इस बारे में अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा कि, "अमृतसर शहर ने आज उस आदमी को खो दिया है, जो सबसे ज्यादा अपने शहर को प्यार करता था और जिसने जरूरतमंदों की मदद में अपना सारा जीवन लगा दिया। हम उनकी इसी सेवा को आगे भी जारी रखेंगे।"
उद्योगपति होने के साथ-साथ बृज बेदी का समाजिक क्षेत्र में भी काफी योगदान था। बृज बेदी कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह अमृतसर के मथबूलपुरा इलाके के एक गरीब बच्चों के स्कूल के लिए काम कर रहे थे। यह स्कूल बृज बेदी के प्रयत्नों से ही शुरू हुआ था। उनकी पत्नी किरण बेदी भी स्कूल के लिए मदद कर रही थी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2119371854245122538
item