युवा पीढ़ी कठोर परिश्रम, योग्यता व तीव्र बुद्धि से ही लक्ष्य साध सकती हैं : जेटली

अजमेर। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने वर्तमान युवा पीढ़ी को सलाह दी कि वह कठिन परिश्रम, योग्यता और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के बल पर ही ...

अजमेर। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने वर्तमान युवा पीढ़ी को सलाह दी कि वह कठिन परिश्रम, योग्यता और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के बल पर ही  उच्चतम स्तर पर पहुंच कर अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में प्रतिस्प्रद्र्धा बढ़ी है और उच्च मापदण्ड भी कायम हुए हैं। युवा पीढ़ी को शैक्षणिक व सह शैक्षिक गतिविधियों में निपूण होने के साथ-साथ हर क्षेत्रा में अपनी योग्यता को साबित कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

वित्त मंत्री जेटली शनिवार को अजमेर के मेयो काॅलेज गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेयो शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपना उच्च स्थान रखते हैं और यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर ख्याति अर्जित कर रहे हैं।

 जेटली ने कहा कि उन्होंने स्वयं ने स्नातक शिक्षा के पश्चात उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की और आज जब वे देखते है कि दिल्ली के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में प्रवेश 98 प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियों पर ही रूक जाता है। इससे साफ है कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में कठोर मेहनत और अपने तीक्ष्ण दिमाग व योग्यता का परिचय देना होगा और मेयो काॅलेज शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के परिणाम देखने से लगता है कि वे कठोर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयो काॅलेज की स्थापना एक विशेष उद्ेश्य को लेकर उस समय के राजनीतिक व सामाजिक परिपे्रक्ष को देखते हुए की गई थी। परन्तु समय बदलता गया और अब वर्तमान सामाजिक व राजनैतिक स्थितियों के अनुसार यहां शिक्षा के लिए प्रवेश सार्वजनिक हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में अजमेर केन्द्र शासित प्रदेश रहा है और अंग्रेजी शासकों ने यहां की भौगोलिक महत्त्वता को देखते हुए इस शिक्षण संस्थान की स्थापना की थी।

 जेटली ने कहा कि गत् दो-तीन दशकों में शिक्षण संस्थाओं के खोलने में काफी तेजी आयी है लेकिन यह शिक्षण संस्थाएं औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों, गैर राजकीय संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा खोली जा रही है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा की जब उनकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होती है तो विश्व के अनेक देशों का मानना है कि भारत तेजी से आर्थिक प्रगति करने वाला देश है और देशवासियों से चर्चा करने पर वे इस प्रगति को और तेज करने में विश्वास रखते हैं।

केन्द्रीय वित्त मंत्राी ने कहा कि 1990-91 में 20 औद्योगिक घरानों का देश की अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव था और आज भी इतने ही औद्योगिक संस्थानों का देश की आर्थिक व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव है।


केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस मौके पर मेयो काॅलेज गल्र्स स्कूल की छात्राओं को विभिन्न खेलकूद व शैक्षिणक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए। बेस्ट हाउस की ट्रोफी मीरा हाउस को तथा प्रिंसीपल ट्रोफी स्कूल की कैप्टेन सूम्या सिंह को दी गई। उन्होंने लगभग सौ छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

मेयो काॅलेज गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। उसके पश्चात स्कूल की छात्राओं ने आॅरकेस्ट्रा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  तथा शास्त्राीय नृत्य आधारित प्रस्तुतियां दी। केन्द्रीय मंत्राी एवं सांसद हैलीकाॅप्टर द्वारा मेयो काॅलेज स्थित हैलीपेड पर उतरे।

समारोह में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राजस्थान के स्वायत शासन मंत्री राजपाल सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र सिंह यादव, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक, पुलिस अधीक्षक नितिन दीप  सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

रीटा चौधरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

झुंझुनूं। मंडावा से मौजूदा कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान की गलत नीतियों के चलते दिया ह...

भाजपा ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

बालोतरा। भाजपा के उम्मीदवार अमराराम चौधरी ने शहर के वार्ड संख्या 1 व 35 का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान आह्वान किया। चौधरी के साथ नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा,पार्षद ...

नेहरू को किया श्रद्धा से याद

बालोतरा। देश के विकास की नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। स्व. नेहरू एक महान युग दृष्टा थे। आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण का जिम्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू के कंधो पर था। भारत उस समय औद्योगिक व ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item