पुष्कर मेले का समापन समारोह आयोजित

Pushakar Fair, Ajmer, Pushkar, पुष्कर पशु मेले का समापन, शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का समापन समारोह कार्तिक पूर्णिमा बुधवार 25 नवम्बर को प्रातः 9 बजे मेला मैदान में आयोजित होगा। मेला अधिकारी डाॅ. वीरेन्द्र गांधी के अनुसार मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी होंगे तथा अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल करेंगी।

क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमे जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। समापन समारोह में बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान ऊंट परेड और पशु परेड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पंच महा तीर्थ का अन्तिम बड़ा स्नान प्रातः 4 बजे शुरू होगा। जबकि पवित्रा सरोवर में लाखों श्रृद्धालुओं द्वारा अलभोर से ही डूबकी लगाकर पूण्य अर्जन की धार्मिक परम्परा निभाई जाएगी। प्रशासन द्वारा ब्रह्म सरोवर की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए घाटो पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर वर्दी तथा सामान्य वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ता नजर रखे हुए है।

सरोवर में गहरे पानी की सूचना देने के लिए लाल रंग की पताकाएं लगाई गई है, श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय संकट मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर और कार्मिक मुश्तैद किए गए है। महिलाओं की अधिक संख्या वाले घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से लगाया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1617963232705186476

Watch in Video

Comments

item