नकली घी के गोरखधंधे का पर्दाफाश

duplicate-ghee, Nakli Ghee, Ajmer News, Rajasthan News, नकली घी के गोरखधंधा का पर्दाफाश, अजमेर, अजमेर पुलिस अधीक्षक
अजमेर। अजमेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार जिला स्पेशल टीम व क्युआर टी टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रूपनगढ़ इलाके में थानाधिकारी प्रकाश चन्द मीणा और जाप्ते ने सूचना के आधार पर ग्राम त्यौद में नकली घी के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है।

तलाशी के दौरान बाड़े में खड़ी जीप में माल के बारे में पूछने पर हुई शंका के बाद जीप की तलाशी में घी के आठ पीपे रखे हुये पाए गए। साथ ही जीप में से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

बाड़े मे बने कमरे के अन्दर तलाशी लेने पर वहां से 53 पीपे घी के मिले, वहीं 22 लोहे के पीपे तेल के बरामद किए, जिन पर जी रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का लेबल लगा था। साथ बारह टंकिया एल्यूमिनियम की मिली।

इस मामले में पुलिस ने दीपाराम पुत्र रामेश्वर जाट व श्योजीराम पुत्र किशन जाट के खिलाफ नकली घी बनाने, स्टॉक मे रखने व परिवहन करने के लिए धारा 420, 336, 272, 273 के तहत मामला दर्ज कर अन्य उपरोक्त सामान को जप्त किया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4602897197444713639

Watch in Video

Comments

item