नसीराबाद में मिला 5-6 महीने का कन्या भ्रूण
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नसीराबाद सिटी मे रियाज अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी फुलागंज द्वारा लिखित तहरीर दी कि, उसे पैट्रोल पम्प के पीछे कब्रिस्तान रोड पर से आते समय रास्ते में सड़क किनारे एक अर्द्ध विकसित भ्रुण पडा मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चीर घर में रखवाया।
भ्रूण अर्द्ध विकसित अवस्था में होने से डाॅक्टरों ने बताया गया कि भ्रूण संभवतया बालिका का प्रतीत हो रहा हैं और यह करीबन 5-6 माह का प्रतीत हो रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।