स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सख्त हुआ मेट्रो प्रशासन
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/09/jaipur-metro-administration-is-strict-with-clean-India-campaign.html
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के बाद एक ओर जहां देशभर में काफी हद तक लोग साफ-सफाई को लेकर जागरूक हुए हैं, वहीं जयपुर मेट्रो प्रशासन ने भी इस अभियान अपनी भूमिका अदा करते हुए अब सख्त रवैया अख्तियार किया है।
देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर मेट्रो प्रशासन खासा गंभीर नजर आ रहा है, जिसका एक उदाहरण ये है कि जयपुर मेट्रो प्रशासन ने पिछले तीन माह में संचालन के दौरान करीब 268 यात्रियों को मेट्रो रेलवे परिचालन-अनुरक्षण एक्ट 2002 की विभिन्न धाराओं के तहत स्वच्छता एवं संरक्षा की अवहेलना करने पर टोकन पेनल्टी के रूप में करीब 54 हजार रुपए की आर्थिक पेनल्टी से दडिंत किया है।
गौरतलब है कि जयपुर मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो ट्रेन, ट्रेक और शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर साफ-सफाई रखने के लिए 24 घंटे हाउसकीपिगं एवं मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था की है, लेकिन इसके बावजूद भी बार-बार गंदगी करने वालों पर अब मेट्रो प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है।
जयपुर मेट्रो प्रशासन में परिचालन व प्रणाली निदेशक सी एस जीनगर के मुताबिक स्वच्छता अभियान के तहत जयपुर मेट्रो को देशभर में एक मिसाल के रूप में पेश करने के लिए कई प्रकार की विशेष व्यवस्थाएं की गई है, जिससे जयपुर मेट्रो हमेशा साफ-सुथरी रह सके लेकिन कई बार कुछ आदतन मजबूर लोग स्टेशनों पर कहीं पर भी गुटखा-पान की पीक थूकने एवं कचरा फैंकने से नहीं चूकते, जिन्हें दंडित कर भविष्य में ऐसा न करने का सबब प्रदान करने क उद्देश्य जुर्माने का प्रावधान है।
इसी प्रावधान के तहत स्टेशनों पर थूंकने, गंदा करने, कचरा फैंकने, स्टेशनों को विरूपित करने के साथ ही अपनी जान खतरे में डालकर मेट्रो ट्रेक पर चलने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई से करीब 54 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया है।